Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में वैश्विक निवेशक सम्मेलनः पीएम मोदी ने कहा- विकास और विरासत के मंत्र के साथ बढ़ रहा भारत, सूबे में निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं

उत्तराखंड में वैश्विक निवेशक सम्मेलनः पीएम मोदी ने कहा- विकास और विरासत के मंत्र के साथ बढ़ रहा भारत, सूबे में निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड आकर मन प्रसन्न हो जाता है। उत्तराखंड की भावना और संभावना को जिया और अनुभव किया। इस देवभूमि के ध्यान से मैं धन्य हो जाता हूं। भारत विकास और विरासत के मंत्र के साथ बढ़ रहा है। उत्तराखंड इसका एक उदहारण है। लोगों ने राज्यों के विधानसभा चुनावों में मजबूत सरकार को चुना।

By Rakesh 

Updated Date

देहरादून। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड आकर मन प्रसन्न हो जाता है। उत्तराखंड की भावना और संभावना को जिया और अनुभव किया। इस देवभूमि के ध्यान से मैं धन्य हो जाता हूं। भारत विकास और विरासत के मंत्र के साथ बढ़ रहा है। उत्तराखंड इसका एक उदहारण है। लोगों ने राज्यों के विधानसभा चुनावों में मजबूत सरकार को चुना।

पढ़ें :- उत्तराखंडः राष्ट्रपति मुर्मू 23 अप्रैल को दीक्षांत समारोह में बांटेंगीं उपाधि

कहा कि हर भारतीय की विकसित भारत की जिम्मेदारी है। उत्तराखंड में 8 दिसंबर से दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में देश-दुनिया के 5000 से अधिक निवेशक और प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। राज्य में विभिन्न सेक्टरों में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं।

उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार के कारण हर तरफ विकास

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन और इकोनॉमिक पॉलिसी में भारत सर्वश्रेष्ठ है। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार के कारण हर तरफ विकास हो रहा है। सड़कों पर तेजी से काम हो रहा है। देहरादून से दिल्ली की दूरी ढाई घंटे होने वाली है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा राज्य में तेजी से सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ रही है।

इन्वेस्टर के लिए उत्तराखंड में काफी संभावनाएं हैं। डबल इंजन की सरकार में  टूरिज्म में भी बढ़ोतरी हो रही है। नेचर, कल्चर, हेरिटेज, योग, आयुर्वेद, स्पोर्ट्स टूरिज्म में इन्वेस्ट करने में उत्तराखंड में काफी मौका है। कहा कि वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड उभर रहा है। पीएम मोदी ने निवेशकों के साथ आम जनता से भी आह्वान किया है। कहा कि कम से कम एक वेडिंग डेस्टिनेशन उत्तराखंड में करें।

पढ़ें :- हरियाणाः हरियाणा में BJP ने मिशन-2024 के लिए कसी कमर, देश में तीसरी बार लहराएगा पार्टी का परचम

देश में 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को बनाया जाएगा लखपतिः प्रधानमंत्री

भारत की मिडिल क्लास की पावर को अपनी ताकत समझें। हाउस ऑफ हिमालय प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए बधाई दी। मोदी ने कहा कि लोकल उत्पादों को इंटरनेशनल मार्केट में पहचान मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि उनका संकल्प है कि आने वाले समय में देश में 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। लखपति बनाने में हाउस ऑफ हिमालया का अहम योगदान रहेगा।

विश्व में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत 

मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में भी कई ऐसे उत्पाद हैं, जिनमें ग्लोबल बनने की क्षमता है। आत्मनिर्भर भारत की राह में देश आगे बढ़ चला है। किसान और उद्यमियों के लिए उत्तराखंड में नई संभावनाएं हैं। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा। मेरे तीसरे कार्यकाल में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी भारत बनेगा।

कहा कि देश की जनता नीतियों का फायदा उठाए। हमारी सरकार सब संकल्प पूरे करती है। अंत में मोदी ने उत्तराखंड की धरती का आभार जताया। कहा कि देवभूमि ने निवेश के लिए सबको आमंत्रित किया है।

पढ़ें :- हरियाणाः त्रिपुरा के पूर्व CM विप्लव कुमार देव ने विपक्षी पार्टियों पर बोला हमला , PM मोदी को महान समाज सुधारक बताया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com