मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः कार की टक्कर से बालक की मौत, अखबार बांटकर निकालता था पढ़ाई का खर्च

Rakesh

राजधानी रायपुर के संजयनगर स्थित बालक को कार चालक ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सायकिल सवार को भीषण टक्कर मार दी। नाबालिग सायकिल से अखबार बांटने का काम करता था। हादसा करापारा थाना क्षेत्र में हुआ।

accident
शेयर करें

रायपुर। राजधानी रायपुर के संजयनगर स्थित बालक को कार चालक ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सायकिल सवार को भीषण टक्कर मार दी। नाबालिग सायकिल से अखबार बांटने का काम करता था। हादसा करापारा थाना क्षेत्र में हुआ।

कार की टक्कर से बालक उछलकर 15 मीटर दूर जाकर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुदामा नगर टिकरापारा निवासी प्रियांशु निर्मलकर (13) सुबह अखबार बांटने का काम करता था।

वह इस पैसे से पढ़ाई का खर्च निकलता था। गुरुवार की सुबह तकरीबन 6 बजे वह साइकिल से संजय नगर क्षेत्र में अखबार बांटने के बाद साहू कांपलेक्स जा रहा था। सड़क क्रॉस करने के लिए वह क्रॉसिंग पर रुका था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई कार ने उसे टक्कर मार दी और मौका पाकर कार समेत भाग निकला।

शेयर करें