मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महावीर जी का जन्मोत्सव, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

HO BUREAU

भगवान श्री श्री 1008 महावीर जी के 2623 वें जन्मोत्सव को जैन समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह जैन मंदिर में भगवान श्री महावीर जी की मूर्ति पर दूध अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई तथा भगवान महावीर का रथ बनाकर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। अंबेडकर चौक पर बलौदा बाजार के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

grand procession
शेयर करें

बलौदा बाजार। भगवान श्री श्री 1008 महावीर जी के 2623 वें जन्मोत्सव को जैन समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह जैन मंदिर में भगवान श्री महावीर जी की मूर्ति पर दूध अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई तथा भगवान महावीर का रथ बनाकर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। अंबेडकर चौक पर बलौदा बाजार के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

वहीं नेहरू चौक पर नगर पालिका के अध्यक्ष चितावर जायसवाल ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो, अहिंसा परमो धर्मा, जीव की हत्या न करें, शुद्ध शाकाहार भोजन ग्रहण करें, के नारे लगाते हुए जैन समाज के महिला एवं पुरुष व बच्चे एक ड्रेस में महावीर भगवान के भजन गाते निकले। शोभायात्रा जैन मंदिर से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया तथा वापस जैन मंदिर पर समाप्त हुआ।

शेयर करें