मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः IED की चपेट में आने से CAF- 9 वी बटालियन का जवान शहीद

Rakesh

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF- 9 वी बटालियन का एक जवान शहीद हो गया। जबकि दूसरा जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज छोटेडोंगर स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

police
शेयर करें

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF- 9 वी बटालियन का एक जवान शहीद हो गया। जबकि दूसरा जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज छोटेडोंगर स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

IED ब्लास्ट के बाद जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। इस दौरान जवानों द्वारा की जा रही फायरिंग को देख जंगल की आड़ में नक्सली भाग निकले। जवान आमदई लौह खदान की सुरक्षा में लगे थे। खदान की सुरक्षा में सर्चिंग के दौरान घटना हुई।

टैग: chhattisgarh
शेयर करें