मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः छुरी के राजा ढाबा में पड़ा छापा, 16 हजार लीटर पेट्रोल व डीजल जब्त, एक टैंकर भी पकड़ा

Rakesh

कोरबा जिले का छुरी शहर एक बार फिर सुर्खियों में तब आ गया, जब वहां स्थित राजा ढाबा में छापा मार कर पुलिस ने लगभग 16 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल जब्त किया। ढाबे से लगे गोदाम में खड़े एक टैंकर को भी जब्त किया गया है।

Raid in Raja Dhaba
शेयर करें

कोरबा। कोरबा जिले का छुरी शहर एक बार फिर सुर्खियों में तब आ गया, जब वहां स्थित राजा ढाबा में छापा मार कर पुलिस ने लगभग 16 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल जब्त किया। ढाबे से लगे गोदाम में खड़े एक टैंकर को भी जब्त किया गया है।

पुलिस को संदेह है कि इसके जरिए या तो डीजल-पेट्रोल लाया जाता है अथवा खरीदा गया अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बाहर भेजा जाता है।  दर्री सीएसपी रॉबिंसन, गुड़िया थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा व कटघोरा थाना प्रभारी तेज यादव के साथ पहुंचे पुलिस बल ने जब छुरी स्थित राजा ढाबा में छापा मारा तो वहां बड़ी मात्रा में डीजल व पेट्रोल पाया गया।

जरीकेन में भरकर रखे गए डीजल-पेट्रोल का जब आकलन किया गया तो पाया गया कि कुल मिलाकर 15860 लीटर डीजल-पेट्रोल का यहां अवैध तरीके से भंडारण किया गया था। पुलिस ने राजा ढाबा की बाउंड्री में ही खड़े एक टैंकर को भी जब्त कर लिया। सूचना मिलने पर कोरबा एसपी ने सीएसपी दर्री के साथ जो टीम बनाई थी, उसमें दर्री थाने के किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं रखा गया था।

छापे के वक्त दर्री के पुलिसकर्मियों को रखा गया था दूर

इस बारे में चर्चा है कि यहां चल रहे इस कारोबार में पुलिस की भी भागीदारी थी। यही कारण है कि छापे के वक्त दर्री के किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं रखा गया। इसके पूर्व भी पुलिस ने कई बार रेड डालकर अवैध रूप से रखे गए डीजल व पेट्रोल को जब्त किया था।

टैग: chhattisgarh
शेयर करें