जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में सक्रिय नक्सलियों ने शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सलियों ने अब कभी हथियार न उठाने की कसमें खाईं।
आत्मसमर्पण कराने में जिला बल व सीआरपीएफ का विशेष सहयोग रहा। नक्सलियों ने एसपी किरण चौहान, एएसपी प्रभात कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सभी के लिए पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।