जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। पोलमपाली के जंगलों में सुरक्षा बल के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले हुए थे।
इस बीच सुरक्षा बल के जवान जब अतुलपारा के जंगल में पहुंचे तो एक व्यक्ति जवानों को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह कई सालों से नक्सली संगठन में रहकर नक्सलियों के लिए काम कर रहा है और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। गिरफ्तार नक्सली को मुख्यालय सुकमा लाया गया, जहां नक्सली गतिविधियों की अहम जानकारी पुलिस को मिली है।