1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CBDT Issues Refund : CBDT ने 3 जनवरी तक 1,50,407 करोड़ रुपये का रिफंड किया जारी

CBDT Issues Refund : CBDT ने 3 जनवरी तक 1,50,407 करोड़ रुपये का रिफंड किया जारी

CBDT ने कुल 1,46,24,250 मामलों में 51,194 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है, जबकि कॉर्पोरेट टैक्स के कुल 2,19,913 मामलों में 99,213 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 05 जनवरी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 1 अप्रैल 2021 से 3 जनवरी 2022 तक 1.48 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को 1,50,407 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया गया है। आयकर विभाग ने ये जानकारी दी।

पढ़ें :- भारत जैसे देश में जिहाद की जरूरत नहीं, यह ईमान का देश : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

आयकर विभाग ने ट्वीट के जरिए बताया कि CBDT ने 3 जनवरी 2022 तक 1.48 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को 1,50,407 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक CBDT ने कुल 1,46,24,250 मामलों में 51,194 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है, जबकि कॉर्पोरेट टैक्स के कुल 2,19,913 मामलों में 99,213 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है।

पढ़ें :- सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से राष्ट्र की समृद्धि अक्षुण्ण रहती है: प्रधानमंत्री मोदी

विभाग के मुताबिक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के जारी रिफंड में आंकलन वर्ष 2021-22 के 1.1 करोड़ रिफंड भी शामिल हैं, जो कुल 21,323.55 करोड़ रुपये है। बतादें कि 31 दिसंबर 2021 तक आंकलन साल 2021-22 के लिए 5.5 करोड़ से ज्यादा का आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए, जिसमें एक घंटे में 2.15 लाख ITR फाइल किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com