मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

Rahul Bajaj : बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे राहुल बजाज का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

इंडिया वॉइस

राहुल बजाज ने उम्र का हवाला देते हुए पिछले साल ही पद छोड़ने का ऐलान किया था।

शेयर करें

नई दिल्ली, 12 फरवरी। बजाज मोटर्स के संस्थापक राहुल बजाज का शनिवार को निधन हो गया। राहुल बजाज 83 साल के थे। बजाज 50 साल तक अपनी खड़ी की हुई कंपनी के चेयरमैन भी रहे। राहुल बजाज को सरकार ने 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। राहुल बजाज भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता जमनालाल बजाज के पोते थे। राहुल ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से की थी। उन्होंने मुंबई के लॉ यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री भी हासिल की थी।

साल 1965 में संभाली थी बजाज समूह की कमान

राहुल बजाज ने साल साल1965 में बजाज समूह की कमान संभाली थी। उस समय भारत एक बंद अर्थव्यवस्था थी। उन्होंने कंपनी का नेतृत्व करते हुए बजाज चेतक नाम का स्कूटर बनाया था। इस स्कूटर को काफी नेम और फेम मिला और जिसे भारत के मध्यम वर्गीय परिवार की आकांक्षा का सूचक माना गया। इसके बाद कंपनी आगे ही बढ़ती चली गई।

बजाज को एक मुकाम पर पहुंचाया

90 के दशक में जब भारत में उदारीकरण की शुरुआत हुई थी तो भारत एक खुली अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ गया और जापानी मोटर साइकिल कंपनियों से भारतीय दुपहिया वाहनों को कड़ी टक्कर मिलने लगी, उस समय भी राहुल बजाज ने कंपनी को आगे बढ़ाया। बजाज समूह की कंपनी बजाज ऑटो का कारोबार एक समय 7.2 करोड़ रुपये था, जो कि आज के वक्त में 12,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और उसके उत्पादों का पोर्टफोलियो भी बढ़ा है। राहुल बजाज के नेतृत्व में ही उनके उत्पादों को वैश्विक बाजार में जगह मिली।

राहुल बजाज ने पिछले साल छोड़ा था पद

राहुल बजाज ने उम्र का हवाला देते हुए पिछले साल ही पद छोड़ने का ऐलान किया था। कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक राहुल बजाज 1972 से बजाज ऑटो और पिछले 5 दशकों से बजाज ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े थे।

वहीं राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शेयर करें