मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Uttarakhand News:चमोली में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो,एक दर्जन के आस-पास लोगों की मौत

इंडिया वॉइस

Road accident In Chamoli:उत्तराखंड के चमोली से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है,चमोली में शुक्रवार को 700 मीटर गहरी खाई में बोलेरो खिरने से उसके चिथड़े उड़ गए,इस हादसे में एक दर्जन के आस-पास लोगो की मौत हो गई है,हादसे के बाद SDRF(एसडीआरएफ) की टीम और पुलिस ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया

शेयर करें

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है,चमोली में शुक्रवार को 700 मीटर गहरी खाई में बोलेरो खिरने से उसके चिथड़े उड़ गए,इस हादसे में एक दर्जन के आस-पास लोगो की मौत हो गई है,हादसे के बाद SDRF(एसडीआरएफ) की टीम और पुलिस ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया

बताया गया है कि बोलेरो मैक्स में सवार होकर करीब दर्जनभर लोग जिस वक्त जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया. हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया. कई लोग मदद के लिए पहुंचे. पुलिस भी सूचना मिलते ही पहुंच गई. मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए और एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई जिसकी टीम राहत अभियान में लगी हुई है. दो लोगों के घायल होने की जानकारी है. दुर्घटना की शिकार बुलेरो मैक्स वाहन यूके 076453 वाहन संख्या है.

सड़क हादसे पर एसडीआरएफ प्रवक्ता ने कहा, ‘चमोली के पल्ला जाखोल गांव में दुमका रोड से एक वाहन 500-700 गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 12-13 लोग सवार थे. राहत अभियान जारी है. पोस्ट पांडुकेश्वर से एसडीआरएफ की एक और टीम भेजी गई है.’

घटना पर सीएम ने जताया शोक

चमोली की घटना पर उत्तराखंड के सीएम ने शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘जनपद चमोली की जोशीमठ तहसील के अंतर्गत उर्गम पल्ला जखोला मार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने का दुर्भाग्यपूर्ण समाचार प्राप्त हुआ है. जिलाधिकारी, स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों का त्वरित रूप से संचालन कर रही है. ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.

शेयर करें