Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश का आसार,चलेंगी तेज हवाएं, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश का आसार,चलेंगी तेज हवाएं, पढ़ें पूरी खबर

एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमोत्तर भारत में ठंड के कहर से राहत मिली थी।  कि अब इस हफ्ते के अंत में आंधी-बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमोत्तर भारत में ठंड के कहर से राहत मिली थी।  कि अब इस हफ्ते के अंत में आंधी-बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, पूरे क्षेत्र में खिली धूप से राहत मिली है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें :- श्री श्री बदला पद्म आता का जीवन सभी भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत, ‘बदला पद्म आता’ नाटक का हुआ लोकार्पण

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 23 और 24 जनवरी को तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 जनवरी को घना कोहरा और रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिमी भारत समेत दिल्ली-एनसीआर कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। हालांकि दो दिन से दिन में खिल रही धूप कुछ राहत दे रही है। लेकिन सुबह व रात को गलन वाली ठंड परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 19 जनवरी को घना कोहरा व रात के समय हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी शुरू होगी।

23 जनवरी से 25 जनवरी के बीच फिर से बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चलेगी। दिल्ली में मंगलवार को एक दो इलाके में गंभीर शीत लहर की स्थिति रही। इस कारण से न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडा इलाका लोदी रोड का रहा, यहां न्यूनतम तापमान 2.0, रिज में 2.2, जाफरपुर में 2.3, आया नगर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरूग्राम में 2.4, गाजियाबाद में 5.7, नोएडा में तीन डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में सोमवार को शीत लहर के कारण इस सीजन का सबसे कम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ और शुष्क होने के कारण व 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से आ रही हवा ने गलन को बढ़ाया है।

पढ़ें :- रामलला की प्राण प्रतिष्ठाः मोदी ने कहा - 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों में जलाएं श्रीराम ज्योति, मनाएं दीपावली

विभाग के मुताबिक गुरुवार को हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। तापमान 21 डिग्री और 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद 23 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण ही तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com