1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज भारत में कब और कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय और सावधानियां

आज भारत में कब और कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय और सावधानियां

Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal: भारत में साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण नजर आएगा। यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को लगेगा। जानें इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी जरूरी डिटेल-

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

आज साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण दिखेगा.भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी भागों में और आंशिक ग्रहण शेष राज्यों में नजर आएगा. भारत में चंद्र ग्रहण नजर आने के कारण सूतक काल मान्य होगा. जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

भारत में कब लगेगा चंद्र ग्रहण-

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानि 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाएगा.

प्रमुख शहरों में चंद्र ग्रहण का समय

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई एवं बेंगलुरु जैसे शहरों की बात करें, तो वहां पूर्णावस्था के अंत के बाद चांद निकलेगा. उस समय आंशिक ग्रहण चल रहा होगा. इन शहरों में चांद निकलने के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि क्रमश: 50 मिनट, 18 मिनट, 40 मिनट और 29 मिनट की होगी.

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

दुनिया में कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण-

चंद्र ग्रहण उत्तरी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से पेसिफिक, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका के क्षेत्रों से भी दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल कितने बजे से होगा शुरू-

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले से शुरू होता है. इसलिए सूतक काल 08 नवंबर को सुबह 09 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा.

सूतक काल के दौरान ध्यान रखें यह बातें-

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर

1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक समय को आमतौर पर अशुभ मुहूर्त समय माना जाता है. इसे ऐसा समय कहा जा सकता है, जिसमें शुभ कार्य करने वर्जित होते है. सूतक ग्रहण समाप्ति के बाद धर्म स्थलों को फिर से पवित्र किया जाता है.

2. सूतक के समय भोजन नहीं करना चाहिए. जल का भी सेवन नहीं करना चाहिए. ग्रहण से पहले ही जिस पात्र में पीने का पानी रखते हों उसमें कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए.

3. ग्रहण के बाद पीने के पानी को बदल लेना चाहिए. अनेक वैज्ञानिक शोधों से भी यह सिद्ध हो चुका है कि ग्रहण के समय मनुष्य की पाचन शक्ति बहुत शिथिल हो जाती है. ऐसे में यदि उनके पेट में दूषित अन्न या पानी चला जाएगा तो उनके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है.

4. चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेष रूप से बचना चाहिए.

नग्न आंखें से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण

आज अगर आप चंद्र ग्रहण देखने के इच्छुक हैं तो बता दें कि भारत के पूर्वी भाग के लोग पूर्ण चंद्र ग्रहण 2022 देख सकते हैं. भारत के अन्य सभी हिस्सों से आंशिक चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है. चंद्र ग्रहण 2022 को देखने के लिए किसी विशेष निर्देश का पालन करने की आवश्यकता नहीं है. आप चंद्र ग्रहण को अपनी नग्न आंखों से ही देख सकते हैं.

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में होगा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com