मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल में ईवीएम मशीन को तालाब में फेंकने पर बवाल, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप

up bureau

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल के सातवें चरण के मतदान शुरू होते ही 20 मिनट के अंदर ही ईवीएम को तालाब में

पश्चिम बंगाल में ईवीएम मशीन को तालाब में फेंकने पर बवाल, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप
पश्चिम बंगाल में ईवीएम मशीन को तालाब में फेंकने पर बवाल, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप
शेयर करें

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल के सातवें चरण के मतदान शुरू होते ही 20 मिनट के अंदर ही ईवीएम को तालाब में फेंकने की खबर आ रही है। स्थानीय लोगों ने तृणमूल के लोगों पर मतदान से रोकने का आरोप लगाया है। यह पूरी घटना दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली इलाके की है।

पश्चिम बंगाल के जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भांगर के सतुलिया इलाके में टीएमसी पर आईएसएफ और सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमले के भी आरोप लग रहे हैं। टीएमसी समर्थकों पर बम से हमला करने का भी आरोप लगे हैं।

इस घटना में आईएसएफ कर्मी और समर्थक घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने भीड़ को भगाने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

शेयर करें