Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत माता की जय’ के साथ जताया आभार, भोपाल सहित कई शहरों में भाजपाइयों का जश्न शुरू

मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत माता की जय’ के साथ जताया आभार, भोपाल सहित कई शहरों में भाजपाइयों का जश्न शुरू

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता देख कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भोपाल सहित कई शहरों में भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत माता की जय’ के साथ अपनी जीत की खुशी का इजहार किया है।

By Rakesh 

Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता देख कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भोपाल सहित कई शहरों में भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत माता की जय’ के साथ अपनी जीत की खुशी का इजहार किया है।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

सीएम ने बुधनी सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए  मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की गई। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा को प्रदेश में एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा 140 सीटों पर आगे चल रही है।

दमोह में भाजपा के जयंत मलैया कांग्रेस प्रत्याशी से आगे

दमोह जिले की चारों विधानसभाओं के 57 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में खुल रहा है। लगातार ईवीएम मशीन से मतों की गिनती जारी है। जिले की चारों विधानसभाक्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों ने लीड बना रखी है। अभी तक चार राउंड खत्म हो चुके हैं, जिसमें जयंत मलैया करीब 9000 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन से आगे चल रहे हैं।

वहीं, पथरिया में भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राव बृजेंद्र सिंह पीछे हैं। हटा विधानसभाक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उमा देवी खटीक ने भी 3 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। वहीं, जबेरा  विधानसभाक्षेत्र में भी तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी 5000 मतों से आगे चल रहे हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

दमोह की सबसे चर्चित विधानसभा पथरिया से बीएसपी प्रत्याशी रामबाई सिंह परिहार तीसरे राउंड तक दूसरे नंबर पर थी, लेकिन इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां से लीड ली है और अब रामबाई तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने कांग्रेस के प्रत्याशियों से लीड ले रखी है।

रुझान में भाजपा को एकतरफा बढ़त

भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 137 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 92 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 1 सीट पर अन्य आगे है। नरसिंहपुर विधानसभाक्षेत्र से तीसरे राउंड में भाजपा के प्रह्लाद सिंह पटेल 6402 मतों से आगे हैं। जबलपुर में छह राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के लखन घनघोरिया 2600 मतों से आगे चल रहे हैं।

दिमनी विधानसभाक्षेत्र से भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर 13568 वोट से आगे चल रहे हैं। बड़वानी से कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह 10 हजार  वोट से पीछे चल रहे हैं। पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य भी पीछे हैं।

मानपुर विधानसभाक्षेत्र से भाजपा की मीना सिंह 604 वोट से पीछे चल रही हैं। दमोह की हटा से भाजपा की उमा देवी खटीक तीसरे राउंड में 4948 मतों से आगे हैं। कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को बमोरी विधानसभा क्षेत्र में चौथे दौर के बाद 10938 मत मिले, वहीं कांग्रेस के ऋषि अग्रवाल को 25876 मत मिले हैं।

पढ़ें :- सत्ता के लिए इंडिया का ऐलान : दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में आप-कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चुनाव

उज्जैन की पांच सीटों पर भाजपा आगे

उज्जैन की कुल सात विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस और पांच सीटों पर भाजपा आगे है। हालांकि उज्जैन दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। वहीं, तराना विधानसभा से कांग्रेस के महेश परमार आगे चल रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com