Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर में मां और पिता का शव देख चीख पड़े बच्चे, जानें क्या था मामला

सुल्तानपुर में मां और पिता का शव देख चीख पड़े बच्चे, जानें क्या था मामला

यूपी के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार की सुबह पति-पत्नी की मौत से कोहराम मच गया। पति ने पत्नी की गंड़ासे से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में हुई।

By HO BUREAU 

Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार की सुबह पति-पत्नी की मौत से कोहराम मच गया। पति ने पत्नी की गंड़ासे से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में हुई।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

कुड़वार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के रहने वाले आफाक (52) पत्नी किस्मत उल निशा (46) और बच्चे शाहबाज (18), शादाब (16), अरबाज (14), आसिफा (13) के साथ रहते थे। जबकि एक बेटी सादिका (22) की शादी हो चुकी है। आफाक बकरी खरीदने का काम करता था। बुधवार रात सभी ने साथ खाना खाया। इसके बाद पति-पत्नी छत पर सोने चले गए।

वहीं बच्चे नीचे ही सो रहे थे। सुबह जब दोनों काफी देर तक नीचे नहीं आए तो बच्चों ने छत पर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। दोनों के शव पास में ही पड़े थे। पिता आफाक ने मां किस्मत उल निशा की गंड़ासे से गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी पास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दोनों के शव पास में ही पड़े थे। पूरे कमरे में खून ही खून फैला था। बच्चे यह देखकर चिल्लाने लगे। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। चीख पुकार पर जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर कुड़वार थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पढ़ें :- UP : मामूली झगडे में बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, युवती की मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com