मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में बीटेक छात्रा की मौत से सहपाठी शोक में डूबे, 24 नवंबर को जान देने की नीयत से कूद गई थी पांचवीं मंजिल से

Rakesh

मुरादाबाद के टीएमयू में शुक्रवार को पांचवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा की शनिवार को मौत हो गई। दुखद समाचार सुनकर सहपाठी शोक में डूब गए। मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के नगनिया की रहने वाली करुणा विश्वकर्मा (20) टीएमयू के ओल्ड गर्ल्स हास्टल में रहती थी।

b.tech student
शेयर करें

मुरादाबाद। मुरादाबाद के टीएमयू में शुक्रवार को पांचवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा की शनिवार को मौत हो गई। दुखद समाचार सुनकर सहपाठी शोक में डूब गए। मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के नगनिया की रहने वाली करुणा विश्वकर्मा (20) टीएमयू के ओल्ड गर्ल्स हास्टल में रहती थी। उसी कमरे में तीन अन्य छात्राएं भी रहती हैं।

बीटेक मेकैनिकल प्रथम वर्ष की छात्रा करुणा ने शुक्रवार को परीक्षा दी। दिन में 11.30 बजे पेपर खत्म होने के बाद वह कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर टहलने लगी। आयुषी ने जब कमरे में देखा तो वहां करुणा का सुसाइड नोट मिला। जब तक आयुषी यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को देती, तब तक करुणा पांचवीं मंजिल से कूद चुकी थी।

टीएमयू के मीडिया प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि करुणा पांचवीं मंजिल की खिड़की से कूदी थी। उसके परिवार को सूचना दे दी है। सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पाकबड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं।

शेयर करें