1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात, पढ़े

सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात, पढ़े

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निशाना साधा है कहा है कि पायलट को कैसे सीएम बना सकते हैं। जिस आदमी के पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने बगावत की हो, जिसे गद्दार नाम दिया गया है, उसे लोग कैसे स्वीकार कर सकते हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निशाना साधा है कहा है कि पायलट को कैसे सीएम बना सकते हैं। जिस आदमी के पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने बगावत की हो, जिसे गद्दार नाम दिया गया है, उसे लोग कैसे स्वीकार कर सकते हैं।

पढ़ें :- UPI पर MDR को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा - 'राहत देने के बजाय मोदी सरकार...'

गहलोत सचिन पायलट पर पलट वार किया और कहा कि वे पहले भी मुझे नाकारा, निकम्मा और गद्दार कह चुके हैं, उन्होंने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, वे बेबुनियाद हैं। ये समय भाजपा से लड़ने का है, ऐसे झूठे आरोप लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के अनुभवी नेता हैं, उन्हें इतना असुरक्षित नहीं होना चाहिए। हम आज किसी पद पर है, तो जरूरी नहीं है कि हमेशा रहे। पता नहीं कौन मुख्यमंत्री को ऐसी सलाह दे रहा है।

इससे पहले, गहलोत ने कहा कि जिसके कारण हम 34 दिन होटलों में बैठे रहे, ये सरकार गिरा रहे थे, अमित शाह भी शामिल थे। धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल थे। गहलोत ने एनडीटीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं।

गहलोत कैंप के द्वारा पायलट को स्वीकार नहीं करने के सवाल पर गहलोत ने कहा- जो आदमी गद्दारी कर चुका है, उसे हमारे एमएलए और मैंने खुद भुगता है, 34 दिन तक होटलों में रहे हैं, उनको वे कैसे स्वीकार करेंगे?

पढ़ें :- कांग्रेस ने चीनी राष्ट्रपति की बैठक को लेकर पूछे सवाल, कहा - 'प्रधानमंत्री के बयान से...'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com