Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम मनोहर लाल का हमला, कही ये बात, पढ़ें

सीएम मनोहर लाल का हमला, कही ये बात, पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल में आप पर जमकर साधा निशाना। उन्होंने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चंडीगढ़ में हम अपना अलग विधानसभा भवन बना रहे हैं तो उसमें आम आदमी पार्टी को आपत्ति क्यों है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल में आप पर जमकर साधा निशाना। उन्होंने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चंडीगढ़ में हम अपना अलग विधानसभा भवन बना रहे हैं तो उसमें आम आदमी पार्टी को आपत्ति क्यों है। हरियाणा अपना काम करेगा, पंजाब सरकार अपना करें। हम चंडीगढ़ में जमीन मुफ्त में नहीं, 10 एकड़ के बदले लगती उतनी ही जमीन दे भी रहे हैं। यह सब चंडीगढ़ प्रशासन को देखना है।

पढ़ें :- राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान

उन्होंने कहा कि वर्तमान विधानसभा भवन हरियाणा और पंजाब के बीच बंटा हुआ है। बंटा हुआ हिस्सा भी हमारे पास रहेगा। चूंकि, यह विधानसभा भवन छोटा पड़ता है और 2026 में परिसीमन होने पर विधानसभा सदस्यों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वर्तमान सदस्यों के लिए ही जगह छोटी पड़ रही है, बढ़े हुए सदस्यों के लिए वर्तमान भवन में स्थान नहीं रहेगा।

मनोहर लाल ने कहा कि सुविधाएं उपलब्ध करवाने में हरियाणा दिल्ली से कहीं आगे है, इसलिए आम आदमी पार्टी हरियाणा में कहीं टिक नहीं पा रही है। हाल ही में हुए आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को कुल डेढ़ लाख वोटों में से केवल 3700 ही मिले। यह पार्टी सरकार बनाने का सपना लेती है, वहां मतदाताओं ने इनका बोरिया बिस्तर बांध दिया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए ये किसानों को दोषी ठहराते हैं। इन्होंने किसान पराली न जलाए, इसके लिए 40,000 की दवा खरीदी और उसके वितरण पर 11 लाख रुपये खर्च किए, जबकि प्रचार पर 14 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इनकी दवा से केवल 350 किसान लाभान्वित हुए। दिल्ली सरकार जीएसटी का सारा पैसा हजम कर गई। दिल्ली में ये किसी तरह सफल हो गए लेकिन बार-बार काठ की हांडी नहीं चढ़ती।

 

पढ़ें :- राजस्थान में 3 बजे तक 41.51% पड़े मत , सबसे कम करौली में

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com