मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आज करेंगे सिक्सलेन फ्लाईओवर का शिलान्यास, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया वॉइस

सीएम योगी का आज गोरखपुर दौरा है। गोरखपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है।

शेयर करें

सीएम योगी का आज गोरखपुर दौरा है। गोरखपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ 4 दिसंबर यानि रविवार को 429.49 करोड़ रुपये की लागत से टीपीनगर से पैडलेगंज तक बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत कुल करीब 950 करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

बता दें, महानगर में जाम की समस्या से निजात पाने तथा बाहरी हिस्से में रोड कनेक्टिविटी को और शानदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने टीपीनगर से पैडलेगंज तक सिक्सलेन फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया था।

सीएम के निर्देश के बाद इस परियोजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस प्रोजेक्ट में देवरिया बाईपास को भी फोरलेन फ्लाई ओवर से जोड़ा जाएगा।

4 दिसंबर को इस प्रोजेक्ट के साथ ही मुख्यमंत्री 399.24 करोड़ रुपये से गोरखपुर उप मार्ग (देवरिया बाईपास) के फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य तथा 67.35 करोड़ रुपये की लागत से रामगढ़ताल नौकायन से देवरिया बाईपास तक फोरलेन में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।

शेयर करें