1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में ठंड का कहर, 3 से 4 डिग्री रहेगा तापमान, छाएगा घना कोहरा

दिल्ली में ठंड का कहर, 3 से 4 डिग्री रहेगा तापमान, छाएगा घना कोहरा

दिल्ली में ठंड का अलगे  दो दिनों तक होगा । अगले दो दिन जहां घना कोहरा परेशान करेगा, वहीं इसके बाद नए साल में शीत लहर कंपकंपी छुड़ाएगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली में ठंड का अलगे  दो दिनों तक होगा । अगले दो दिन जहां घना कोहरा परेशान करेगा, वहीं इसके बाद नए साल में शीत लहर कंपकंपी छुड़ाएगी। न्यूनतम तापमान गिरकर तीन से चार डिग्री तक रह जाएगा। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

पढ़ें :- विश्व में बढ़ते युद्ध: कब थमेगा ये संघर्ष?

इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को सर्दी से कुछ राहत रही। दिन में धूप खिली रही तो अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किए गए। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। पिछले 15 दिनों में पहली बार यह न केवल दो अंकों में पहुंचा बल्कि इस माह का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान भी रहा। हवा में नमी का स्तर 90 से 51 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

दृश्यता का स्तर भी शुक्रवार को अपेक्षाकृत बेहतर रहा। पालम में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 1000 मीटर, सफदरजंग में 500 मीटर और रिज एरिया में 200 मीटर तक रही।

मौसम विभाग ने कहा कि हिमालय से बर्फीली हवाएं उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी लाएंगी। अगले चार पांच दिनों के दौरान इस क्षेत्र में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में एक जनवरी से ताजा शीतलहर शुरू होने की संभावना है।

एक दो दिन से उत्तर भारत में बनी हुई ठंड से राहत के लिए पश्चिमी विक्षोभ को मुख्य वजह बताया गया है। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार तक पीछे हटने के साथ, जनवरी के शुरू में ही दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर और कोल्ड डे वाली स्थिति उत्पन्न होने की भविष्यवाणी की गई है।

पढ़ें :- बंगाल में बदलाव या भ्रम? पहले चरण के ट्रेंड से ममता बनर्जी पर बड़ा खतरा!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com