मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर बार का फर्जी लाइसेंस रखने का आरोप, कांग्रेस ने कहा मंंत्री दें अपना इस्तीफा

इंडिया वॉइस

कांग्रेस की ओर से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में फर्जी लाइसेंस रखने के आरोप में कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 23 जुलाई। कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि केन्द्रीय मंत्री ईरानी की बेटी गोवा में जिस बार को चलाती हैं उसका लाइसेंस उन्होंने एक मृत व्यक्ति के नाम ले रखा है। जिस व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस है उसकी मृत्यु मई 2021 में हो गई थी और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया। यह कोई सामान्य बात नहीं है। मामले पर कार्रवाई होनी चाहिए।

खेड़ा ने कहा कि गोवा के कानून के हिसाब से एक रेस्टोरेंट को बार का एक ही लाइसेंस मिल सकता है, इस रेस्टोरेंट को दो लाइसेंस मिले हैं। उन्होंने कहा कि जिस रेस्टोरेंट को मंत्री की बेटी चला रही हैं उस रेस्टोरेंट को रेस्टोरेंट चलाने का लाइसेंस भी नहीं मिला है। ऐसे में ईरानी को जवाब देना चाहिए। खेड़ा ने का ईरानी राहुल गांधी से और कांग्रेस के दूसरे नेताओं से खूब जवाब मांगती हैं। उन्हें इस मुद्दे पर भी जवाब देना चाहिए।

खेड़ा ने कहा कि जिस अधिकारी ने इस अवैध कारोबार के लिए ईरानी की बेटी को नोटिस दिया है। सरकार उस आबकारी आयुक्त के ट्रांसफर की तैयारी कर रही है।

शेयर करें