मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

ईडी की कार्रवाई पर चन्नी के बचाव में उतरी कांग्रेस

इंडिया वॉइस

रणदीप सुरजेवाला बोले, ईडी बना भाजपा का इलेक्शन डिपार्टमेंट

Charanjit Singh Channi
शेयर करें

चंडीगढ़, 4 फरवरी। ईडी द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के बचाव में आ गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब चुनाव से 15 दिन पहले मोदी सरकार की राजनीतिक नौटंकी फिर शुरू हो गई है।

सुरजेवाला ने कहा किसान आंदोलन के पक्ष में रहने की कीमत चुका रही कांग्रेस

ईडी को भाजपा का इलैक्शन डिपार्टमेंट करार देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि इस कार्रवाई को समझने की जरूरत है। पंजाब के लोग अब किसान आंदोलन के पक्ष में खड़े होने की कीमत चुका रहे हैं। भाजपा हार की हताशा में फर्जी छापे-गिरफ्तारी करवा रही है।

सुरजेवाला ने कहा कि कल किसानों द्वारा भाजपा को चुनावों में दंड दिए जाने के आह्वान किया गया था। यह हमला केजरीवाल की पार्टी को चोर दरवाजे से मदद करने के लिए की जा रही है।

इसी दौरान पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि ईडी की कार्रवाई पंजाब सरकार की छवि बिगाड़ने के लिए की जा रही है लेकिन पंजाब की जनता भाजपा की इस चाल को समझ चुकी है।

शेयर करें