मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

Congress Meet : सोनिया गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक, संगठन को मजबूती देने सहित चुनावों पर चर्चा

इंडिया वॉइस

सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, अंबिका सोनी और रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हुए।

शेयर करें

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूती देने और सांगठनिक चुनावों के मद्देनजर चर्चा की गई। सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, अंबिका सोनी और रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हुए।

प्रशांत किशोर के प्रेजेंटेशन पर हुई चर्चा

सूत्रों के मुताबिक हुई इस बैठक में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के उस प्रेजेंटेशन पर भी चर्चा की गई, जिसमें कांग्रेस को मजबूत करने और साल 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर भावी रणनीति का खाका पेश किया गया था। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने शनिवार को सोनिया गांधी के नेतृत्व में शीर्ष नेताओं की एक बैठक में साल 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस के समक्ष 370 से 400 सीटों का लक्ष्य रखने पर जोर दिया था। उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन में राज्यवार कांग्रेस की स्थिति, मत प्रतिशत का आंकड़ा पेश करते हुए इस बात पर जोर दिया है कि जहां पार्टी कमजोर हैं, वहां समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन कर उतरे। जिस राज्य में पार्टी की स्थिति ठीक है वहां दूसरे दलों के नेताओं को शामिल कराने या फिर छोटे दलों का विलय करने की संभावनाओं पर जोर दे।

बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेताओं के सामने प्रशांत किशोर ने वर्ष 2024 के आम चुनाव को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। उनके इस प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए टीम बनाई जाएगी, जो कुछ समय बाद कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

शेयर करें