मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

कोरोना संक्रमित हुईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

इंडिया वॉइस

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों कई धरना प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। लेकिन अब प्रियंका ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।

Priyanka Gandhi
Corona Case: Central government should give compensation of Rs 4 lakh to the kin of the Kovid dead - Priyanka Gandhi
शेयर करें

नई दिल्ली, 10 अगस्त 2022। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इसकी सूचना उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर दी। प्रियंका ने कहा कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर पर ही आइसोलेशन में हैं।

प्रियंका गांधी इससे पहले तीन जून को भी कोरोना की चपेट में आ गई थी। उस समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना संक्रमित थीं। बताया जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य के चलते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी राजस्थान यात्रा को रद्द कर दी है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 2,495 नये मामले सामने आए थे। जिसमें 1,466 मरीज ठीक भी हुए थे। इस दौरान 07 लोगों के मौत का मामला भी सामने आया था। वहीं कोरोना संक्रमण दर 15.41 फीसदी पर थी। दिल्ली के अस्पतालों में कल तक 507 मरीज भर्ती थे। कोरोना के बढ़ते मामलों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी सरकार मामले पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकतर मरीज घर पर ही ठीक हो जा रहे हैं।

शेयर करें