मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

कोरोना के नए मामले थोड़े घटे, 24 घंटे में दो लाख 35 हजार मरीज

इंडिया वॉइस

इस अवधि में 871 संक्रमितों की मौत हो गई।

CORONA
शेयर करें

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी आई है। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के दो लाख, 35 हजार 532 नए मरीज मिले। इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या तीन लाख, 35 हजार, 939 रही। हालांकि, इस अवधि में 871 संक्रमितों की मौत हो गई।

शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या तीन करोड़, 83 लाख, 60 हजार, 710 है। इस दौरान रिकवरी रेट में मामूली सुधार के साथ यह बढ़कर 93.89 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 लाख, 04 हजार 333 तक पहुंच गयी है। दैनिक संक्रमण दर 13.39 प्रतिशत है।ईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 17 लाख, 59 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 72 करोड़, 57 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

शेयर करें