1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में कोरोना विस्फोट, पिछले 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा नए मामले

देश में कोरोना विस्फोट, पिछले 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा नए मामले

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 7 है। जबकि इससे 124 लोगों की मौत हो गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में राज्यों ने पाबंदियां लगाना भी शुरू कर दिया है, विशेषज्ञों की मानें तो देश एक बार फिर से तीसरी लहर की तरफ बढ़ रहा है। सभी राज्य सरकारें लॉकडाउन का विकल्प भी तलाशने की कोशिश कर रही हैं।  बीते  24 घंटों की बात करें तो  नए मरीजों की संख्या 37 हजार 379 से ज्यादा पहुंच गई है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 7 है। जबकि इससे 124 लोगों की मौत हो गई है।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026: विदेशी फंडिंग पर नया कानून क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कुल तीन करोड़ 43 लाख, 06 हजार, 414 है। देश का रिकवरी रेट 98.13 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 71, हजार 830 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत हो गया है।  पिछले 24 घंटे में 11 लाख 54 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com