मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

लगातार बढ रही कोरोना महामारी……बीते 24 घंटों में आए 5 हजार से अधिक मामले…..6 लोगों ने तोड़ा दम

Shahi

देश में तबाही मचाने वाली महामारी कोरोना एक बार लगातार फैल रही है....जिसको लेकर सभी की चिंताएं बढी हुई हैं......पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में बढोतरी देखी जा रही है....

VIRUS
शेयर करें

कोरोना ने बढाई चिंता

देश में तबाही मचाने वाली महामारी कोरोना एक बार लगातार फैल रही है….जिसको लेकर सभी की चिंताएं बढी हुई हैं……पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में बढोतरी देखी जा रही है….सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं….वहीं ये आंकड़ा बीते दिन से 20 फीसदी ज्यादा है…जिसका सीधा मतलब ये हैं कि कोरोना के मामले लगातार तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं……इन आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में दर्ज होने वाला ये आंकड़ा पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा है….वहीं कोरोना की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है….नए मामले दर्ज होने के  बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हजार 587 हो गई है….

 

कोरोना से 6 लोगों की गई जान

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक में दो, महाराष्ट्र में 2 और वहीं पंजाब में 1 समेत केरल में एक शख्स की मौत हो गई है….देश में इस समय हर दिन पॉजिटिविटी रेट 3.32 प्रतिशत पर है…वहीं, पिछले 24 घंटे में 2826 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं…इस अवधि के दौरान 1993 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई…..आपको बता दें कि  बुधवार को कोरोना के 4 हजार 435 मामले दर्ज हुए थे…जिसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 33 हजार 719 तक पहुंच गई….देश में लगातार बढ़ते मामलों ने  स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोगों की भी चिंताएं बढ़ा दी है…सभी राज्य सरकारें कोरोना को लेकर सजग है…राज्यों सरकारों का कहना है कि कोरोना को लेकर तैयारियां पूरी है….अस्पतालों में बेड की सभी व्यवस्थाएं है….वहीं हरियाणा में कोरोना  को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है…100 से अधिक लोग इकट्ठे होने पर मास्क लगाना अनिवार्य है……लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है…..

 

कोरोना के लेकर पूरी तैयारी

उधर दिल्ली में भी कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है….जिसको लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए  गए हैं…लोगों को जारूरक भी किया जा रहा है…फिलहाल बदलते मौसम में सावधानी रखना बेहद जरूरी है…बदलते मौसम में वायरल की बजह से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है….

शेयर करें