1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के नए मामले घटे, 24 घंटे में 67 हजार नए मरीज

कोरोना के नए मामले घटे, 24 घंटे में 67 हजार नए मरीज

इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या एक लाख, 80 हजार, 456 रही। हालांकि, इस अवधि में 1188 संक्रमितों की मौत हो गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी और कमी आई है। मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67 हजार 597 नए मरीज मिले। इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या एक लाख, 80 हजार, 456 रही। हालांकि, इस अवधि में 1188 संक्रमितों की मौत हो गई।

पढ़ें :- चीन की Reusable Rocket Technology | SpaceX, ISRO और वैश्विक Space Race का नया अध्याय

मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 08 लाख , 40 हजार, 658 है। इस दौरान रिकवरी रेट में सुधार के साथ यह बढ़कर 96.46 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 09 लाख, 94 हजार 891 तक पहुंच गयी है। दैनिक संक्रमण दर 5.02 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 13 लाख, 46 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 74 करोड़, 29 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com