मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

कोरोना के नए मामलों में आई कमी, 24 घंटे में 22270 नए मरीज

इंडिया वॉइस

इस दौरान कोरोना संक्रमित 325 मरीजों की मौत हो गई।

covid 19
शेयर करें

देश में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह तक देश में कोरोना के 22,270 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 60 हजार 298 है। इस दौरान कोरोना संक्रमित 325 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 20 लाख , 37 हजार, 536 हो गई है। इस दौरान रिकवरी रेट बढ़कर 98.21 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2 लाख, 53 हजार 739 तक पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.80 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 12 लाख 34 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 75 करोड़ 81 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

शेयर करें