मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

COVID19 : कोविड से 40 लाख मौतें, हर पीड़ित परिजन को 4 लाख मुआवजा दे केंद्र सरकार- राहुल गांधी

इंडिया वॉइस

स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोविड मौतों के आंकड़े एकत्र करने से जुड़े तरीके पर सवाल उठाए हैं। मंत्रालय का कहना है कि हर देश के लिए एक प्रक्रिया नहीं हो सकती। विशेषकर भारत जैसे देश के लिए जहां इतनी बड़ी आबादी है।

Rahul Gandhi
शेयर करें

नई दिल्ली, 17 अप्रैल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को अमेरिका के अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के समाचार का हवाला देते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार की लापरवाही से कोविड के दौरान 40 लाख लोगों की मौत हुई। सरकार को कोविड महामारी से मारे गए लोगों के हर परिजन को 4 लाख रुपए का मुआवजा देना चाहिए।

न्यूयार्क टाइम्स का समाचार है कि भारत सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कोविड मौतों के आंकड़ों को सार्वजनिक करने के प्रयासों पर रोक लगा रही है। राहुल ने इस समाचार का स्क्रीनशॉट साझा किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं। वो तो अब भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा! मैंने पहले भी कहा था – कोविड में सरकार की लापरवाहियों से 5 लाख नहीं, 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। फर्ज निभाइए, मोदी जी – हर पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा दीजिए।”

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोविड मौतों के आंकड़े एकत्र करने से जुड़े तरीके पर सवाल उठाए हैं। मंत्रालय का कहना है कि हर देश के लिए एक प्रक्रिया नहीं हो सकती। विशेषकर भारत जैसे देश के लिए जहां इतनी बड़ी आबादी है।

शेयर करें