मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

क्रिकेटर हरभजन सिंह आज गुजरात दौरा, बयाड़ में AAP उम्मीदवार के लिए करेंगे प्रचार, पढ़ें

इंडिया वॉइस

क्रिकेटर हरभजन सिंह आज गुजरात पहुंचेंगे और बयाड़ में AAP उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। दरअसल गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार तेजी से होगा। जामनगर की 78 विधानसभा सीट पर पूरे देश की नजरें टिक गई हैं।

शेयर करें

क्रिकेटर हरभजन सिंह आज गुजरात पहुंचेंगे और बयाड़ में AAP उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। दरअसल गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार तेजी से होगा। जामनगर की 78 विधानसभा सीट पर पूरे देश की नजरें टिक गई हैं।

इस सीट से टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा कांग्रेस में हैं और अपनी भाभी के खिलाफ अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही हैं।

दोनों के बीच कड़ी टक्कर होगी और अब तो मामला यहां तक पहुंच गया है कि नयनाबा ने चुनाव आयोग से रीवाबा की शिकायत कर दी है। उन्होंने चुनाव प्रवार के समय मीडिया से बातचीत के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए। नयनाबा ने आरोप लगाया रीवाबा चुनाव जीतने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही हैं।

नयनाबा ने आरोप लगाया कि रीवाबा चुनाव जीतने के लिए प्रचार में 10 साल से कम उम्र के बच्चों को शामिल कर रही हैं जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने आगे कहा कि बड़ा नाम होने के कारण रैली में गलतियां कर रही हैं। हमने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की है। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या कार्रवाई करेगा।

शेयर करें