मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आंधी- तूफान से तबाही, कई पेड़ गिरे, बिजली अपूर्ति भी बाधित

Rajni

उत्तराखंड के रामनगर में 17 मई की देर रात तेज आंधी व तूफान ने रामनगर में कई स्थानों पर जमकर तबाही मचाई।

rain
शेयर करें

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में 17 मई की देर रात तेज आंधी व तूफान ने रामनगर में कई स्थानों पर जमकर तबाही मचाई। आंधी तूफान की चपेट में आने से सड़क किनारे लगे कई खोखे नष्ट हो गए तो वहीं आम और लीची की फसल को भी काफी नुकसान हुआ।

नेशनल हाईवे 309 पर स्थित ग्राम चिलकिया के पास पावर हाउस के सामने एक विशाल पेड़ बीच सड़क पर गिरने से सड़क के दोनों ओर घंटों यातायात बाधित हो गया। वहीं पेड़ की टहनियां बिजली की 33 केवीए लाइन पर गिरने के बाद शहर की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया। उधर, नैनीताल में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश व आंधी तूफान ने भारी नुकसान कर दिया है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली व पानी की व्यवस्था भी बाधित हो चुकी है।

तल्लीताल चौराहे पर बना पुलिस बूथ बीच सड़क पर गिरा

वहीं, सुबह आठ बजे के करीब तल्लीताल चौराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तल्लीताल चौराहे पर बना भारी भरकम पुलिस बूथ बीच सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान पुलिसकर्मी बूथ के किनारे खड़े थे। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। बड़ी मुशिकल से क्रेन के सहारे सड़क पर गिरे बूथ को हटाया गया।

टैग: uttarakhand
शेयर करें