मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

आरबीआई ने ब्याज दर में नहीं किया बदलाव, रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार

इंडिया वॉइस

रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाकर 3.75 फीसदी पर किया, चालू वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी ग्रोथ अनुमान घटाकर 7.2 फीसदी किया।

शेयर करें

नई दिल्ली, 08 अप्रैल। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने प्रमुख ब्याज दर में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखा है, जबकि रिवर्स रेपो रेट में 0.40 फीसदी का इजाफा किया है। रिवर्स रेपो रेट अब बढ़कर 3.75 फीसदी हो गया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए यह जानकारी दी।

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी के नतीजों का ऐलान करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ का अनुमान 7.8 फीसदी से घटारक 7.2 फीसदी कर दिया है। वहीं, महंगाई दर भी 4.5 फीसदी से बढ़कर 5.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी सदस्यों की सहमति से ये फैसला लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने लगातार ग्यारहवीं बार मौद्रिक समीक्षा बैठक में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले रिजर्व ने रेपो दर में 22 मई, 2020 को कटौती की थी।

शेयर करें