चंदौली। यूपी के चंदौली जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से भाई-बहन का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि कई वर्षों पहले मृतक महिला को डिवोर्स हो चुका था। जबकि मृतक भाई के कमर में फोड़े का इलाज चल रहा था।
दोनों भाई-बहन का डिप्रेशन का भी इलाज चल रहा था। पुलिस को घर में डिप्रेशन की दवा मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाट नंबर-2 की है।