मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

कराला में फ्लाईओवर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

HO BUREAU

दिल्ली के कराला में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 37 साल के हरप्रीत के रूप में हुई है। हत्या या आत्महत्या है, यह बात साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राजधानी दिल्ली के कराला इलाके में बुधवार सुबह सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माणाधीन फ्लाईओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका एक शख्स दिखाई दिया।

flyover Karala
शेयर करें

दिल्ली। दिल्ली के कराला में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 37 साल के हरप्रीत के रूप में हुई है। हत्या या आत्महत्या है, यह बात साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राजधानी दिल्ली के कराला इलाके में बुधवार सुबह सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माणाधीन फ्लाईओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका एक शख्स दिखाई दिया।

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसके बाद दमकल विभाग की मदद से शव को फ्लाईओवर से उतार लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल में भेज दिया गया। मृतक अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रामा विहार इलाके में रहता था और टैक्सी चालक का काम करता था।

शेयर करें