मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Uttarakhand News:मजार को लेकर मचा बवाल,घर में हिंदू परिवार ने बना रखा था मजार,हिंदूवादी संगठनों ने किया जमकर हंगामा

इंडिया वॉइस

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक अजीब घटना सामने आई है,देहरादून के सहस्त्रधारा इलाके में एक हिंदू परिवार ने घर के ही अंदर मजार बना रखी है,इस बात को लेकर काफी बवाल मच गया है,यह हिंदू परिवार घर के अंदर मजार में पूजा करता है,इस बात की जानकारी हिंदू संगठन को लगते ही हिंदू संगठन के लोग उस परिवार के घर के अंदर घुस गए और जमकर हंगामा मचाया

शेयर करें

Dehradun news:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक अजीब घटना सामने आई है,देहरादून के सहस्त्रधारा इलाके में एक हिंदू परिवार ने घर के ही अंदर मजार बना रखी है,इस बात को लेकर काफी बवाल मच गया है,यह हिंदू परिवार घर के अंदर मजार में पूजा करता है,इस बात की जानकारी हिंदू संगठन को लगते ही हिंदू संगठन के लोग उस परिवार के घर के अंदर घुस गए और जमकर हंगामा मचाया,दूसरी ओर, बीजेपी विधायक राजकुमार पोरी ने विधायक निधि से मजारों के लिए लाखों रुपये दिए हैं. वह भी हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गए हैं.

हिंदू संगठनों का आरोप है कि यहां मजार बनाकर झाड़-फूंक का धंधा चलाया जा रहा है और भोली-भाली हिंदू जन मानस के साथ धोखा किया जा रहा है. मजार परिसर में इस्लामिक संकेत 786 बनाए गए हैं, जो बहुत ही दुखद और चिंताजनक है. बताया जाता है कि इस मामले की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है.

वैसे उत्तराखंड में मजार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, क्योंकि बीजेपी विधायक राजकुमार पोरी ने विधायक निधि से कल्जीखाल स्थित पीर बाबा की मजार के लिए दो लाख रुपये और पौड़ी के किमोली में मजार पर टिन शेड निर्माण के लिए दो लाख रुपए दिए हैं.इसे लेकर पोरी अब हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गए हैं. दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दशौनी ने कहा कि आखिरकार बीजेपी के नेताओं को यह समझ में आने लगा है कि सामाजिक समरसता में ही सफलता की कुंजी है.

शेयर करें