1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दशहरे के दिन सनातन धर्म विरोधियों के पुतले जलाएगी दिल्ली भाजपा, प्रमुख रामलीला आयोजकों ने दिया समर्थन

दशहरे के दिन सनातन धर्म विरोधियों के पुतले जलाएगी दिल्ली भाजपा, प्रमुख रामलीला आयोजकों ने दिया समर्थन

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख और प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने 24 सितंबर को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश पर दिल्ली धार्मिक महासंघ और दिल्ली की रामलीला समितियों को पत्र लिखा। जिसमें सनातन धर्म विरोधी अभियान की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया गया।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख और प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने 24 सितंबर को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश पर दिल्ली धार्मिक महासंघ और दिल्ली की रामलीला समितियों को पत्र लिखा। जिसमें सनातन धर्म विरोधी अभियान की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया गया।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में 7 अगस्त से सियासी हलचल, CAG Report के साथ तीन बड़े विधेयकों पर होगी चर्चा

पत्र में कहा गया है कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु, स्वामी प्रसाद मौर्य यूपी सहित एवं राजिंदर पाल गौतम दिल्ली सहित कई नेता सनातन धर्म विरोधी अभियान चला रहे हैं। पत्र में सुझाव दिया गया है कि रामलीला समितियां दशहरा के दिन पारंपरिक तीन पुतलों के साथ सनातन धर्म विरोधियों का पुतला भी जलाएं। भाजपा के पत्र पर रामलीला समितियों का अच्छा समर्थन सामने आया है। कई रामलीला समितियों के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन भी दिया है।

इन लोगों ने समर्थन का दिया है आश्वासन

  1. दिल्ली धार्मिक महासंघ के धीरजधर गुप्ता।
  2. नवश्री धार्मिक लीला समिति लालकिला के बृज मोहन गोटेवाला और रवि कप्तान।
  3. श्रीकेशव रामलीला समिति, पीतमपुरा के अशोक गोयल।
  4. सतीश उपाध्याय, जो दक्षिण दिल्ली की कई रामलीला समितियों से जुड़े हुए हैं, ने भी अपना समर्थन दिया है।
  5. आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार के सतीश गर्ग।
  6. श्रीअशोक विहार रामलीला कमेटी के महेंद्र नागपाल।
  7. श्रीरामलीला समिति इंद्रप्रस्थ, पूर्वी दिल्ली के सुरेश बिंदल।
  8. द्वारका रामलीला सोसायटी, सेक्टर 10 द्वारका के राजेश गहलोत।
  9. नवश्री मानव धर्म रामलीला कमेटी मॉडल टाउन के विकेश सेठी।
  10. लवकुश रामलीला कमेटी मंडोली पूर्वी दिल्ली के मनोज त्यागी।
  11. श्रीनवयुवक रामलीला कमेटी, कश्मीरी गेट के सरदार अवतार सिंह। इसके अलवा कई अन्य रामलीला समितियों ने भी व्हाट्सएप पर संदेश भेजा है कि वे जल्द ही निर्णय लेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com