मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

दिल्ली सरकार ने ASI शंभु दयाल के परिवार को एक करोड़ की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, हमले में गई थी जान

इंडिया वॉइस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के ASI शंभू दयाल के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, जिनकी यहां मायापुरी इलाके में एक झपटमार ने हत्या कर दी थी। लोगों का बचाव करते हुए एएसआई शंभु दयाल ने अपने जीवन की परवाह नहीं की।

शेयर करें

Delhi news: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक शंभू दयाल (ASI Shambhu Dayal) के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, जिनकी यहां मायापुरी इलाके में एक झपटमार ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को शंभु दयाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. वहीं, अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहीद के परिवार वालों को 1 करोड़ की सम्मान राशि देने का एलान किया है.

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “जनता की रक्षा करते हुए एएसआई शंभु जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की. वे शहीद हो गए. हमें उन पर गर्व है. उनकी जान की कोई कीमत नहीं पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देंगे.” सीएम केजरीवाल ने इस ट्वीट के साथ दिल्ली पुलिस के ट्वीट को शेयर किया. दिल्ली पुलिस ने इसमें बताया कि इलाज के दौरान शंभु शहीद हो गए हैं.

चाकू से किया एक के बाद एक हमला

आपको बता दें कि यह मामला 4 जनवरी का है. दिल्ली के मायापुरी फेज-1 में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि उसका मोबाइल छीन लिया गया है. मामले को देखने के लिए एएसआई शंभु मौके पर पहुंचे और झुग्गी से आरोपी अनीस को पकड़ा. शंभु आरोपी को पकड़ कर थाने लेकर जा रहे थे कि इसी दौरान अनीस ने अपनी जेब से चाकू निकाल एक के बाद एक पुलिसवाले पर हमला कर दिया.

घटना के बाद आरोपी भागा और एक फैक्ट्री में अन्य शख्स की गर्दन पर चाकू रख दिया. इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, घटना के एक दिन बाद एएसआई शहीद हो गए.

शेयर करें