मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

देश गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा, राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर भारत के शौर्य का प्रदर्शन, नारी शक्ति से गौरवान्वित हुआ देश

Rakesh

कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान देश की सैन्य शक्ति और महिला शक्ति का प्रदर्शन दुनिया ने देखा। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी के साथ परेड देखा।

proud of women power
शेयर करें

नई दिल्ली। कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान देश की सैन्य शक्ति और महिला शक्ति का प्रदर्शन दुनिया ने देखा। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी के साथ परेड देखा।

देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सलामी लेने के साथ हुई। परेड की कमान जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली क्षेत्र, लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभाल रहे थे। मेजर जनरल सुमित मेहता, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र परेड के सेकेंड-इन-कमांड हैं।

परमवीर चक्र और अशोक चक्र समेत सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता परेड कमांडर के पीछे चल रहे थे। इनमें परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेजर संजय कुमार (सेवानिवृत्त), अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सीए पीठावाला (सेवानिवृत्त), कर्नल डी श्रीराम कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल जसराम सिंह (सेवानिवृत्त) शामिल थे।

display of bravery of India on the path of duty

मार्च में तीनों सेनाओं से महिलाओं की एक टुकड़ी भी हुई शामिल

पहली बार कर्त्तव्य पथ पर मार्च करते हुए तीनों सेनाओं से महिलाओं की एक टुकड़ी भी शामिल हुई, जिसका नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या कर रही थीं। पहली बार परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों ने भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की। परेड की शुरुआत इन महिला कलाकारों ने शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि बजाते हुए मधुर संगीत के साथ की। परेड में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 16 झांकियां भाग ले रही हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां इसका हिस्सा बन रही हैं। गणतंत्र दिवस परेड की अवधि करीब 90 मिनट है। वहीं, भारतीय सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर पिनाका रॉकेट हथियारों का प्रदर्शन किया। इस रेजीमेंट का नेतृत्व 262 फील्ड रेजीमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया। इसके अलावा फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल रहा। यह दस्ता फ्रांस की सेना की सेकेंड इंफेंट्री रेजीमेंट का हिस्सा है।

टैग: Delhi
शेयर करें