1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi : स्टेडियम में IAS अधिकारी द्वारा कुत्ते को घुमाने का मामला, दिल्ली सरकार ने कहा- अब रात 10 बजे तक खुले रहेंगे सभी स्टेडियम

Delhi : स्टेडियम में IAS अधिकारी द्वारा कुत्ते को घुमाने का मामला, दिल्ली सरकार ने कहा- अब रात 10 बजे तक खुले रहेंगे सभी स्टेडियम

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की सभी खेल सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खुली रखने का निर्देश दिया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 26 मई। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में IAS अधिकारी संजीव खिरवार की अपने कुत्ते को टहलने की खबर के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खेल विभाग को सभी स्टेडियम रात 10 बजे तक खुले रखने का आदेश दिया है।

पढ़ें :- दिल्ली में लगातार प्रदर्शनों से व्यापारियों को 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान, सप्लाई चेन भी टूटी : CTI

स्टेडियम में IAS अधिकारी का कुत्तो को घुमाने का मामला

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदियो ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए यहे जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के प्रधान सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने ले जाते हैं और इसके लिए खिलाड़ियों को समय से पहले स्टेडियम छोड़ना पड़ता है। वहीं मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि समाचार रिपोर्ट हमारे संज्ञान में आई है कि कुछ खेल सुविधाओं को जल्दी बंद किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को देर रात तक खेलने में असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की सभी खेल सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खुली रखने का निर्देश दिया है।

मामले में लगातार मिल रही थी शिकायतें

पढ़ें :- हाईकोर्ट का तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से इनकार, दिल्ली पुलिस का आश्वासन; कहा - 'कार्रवाई करेंगे...'

वहीं त्यागराज स्टेडियम में एथलीट्स और उनके कोच द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि उन्हें 7 बजे तक ट्रेनिंग खत्म करने के लिए मजबूर किया जाता था। उनके मुताबिक जिसकी वजह ये है कि दिल्ली सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) संजीव खिरवार अपने कुत्ते को करीब आधे घंटे बाद वहां वॉक कराते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक कोच ने बताया कि वो पहले स्टेडियम में 8 से 8.30 बजे तक ट्रेनिंग कराते थे, लेकिन अब हमें शाम के 7 बजते ही स्टेडियम छोड़ने के लिए कहा जाता है, ताकि IAS अधिकारी अपने कुत्ते को वहां टहला सकें। जिसकी वजह से उनकी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन पर असर पड़ रहा है।

IAS अधिकारी का आरोपों से इंकार

तो उधर 1994 बैच के IAS अधिकारी खिरवार ने आरोप को सरासर गलत करार दिया है। हालांकि उन्होंने ये जरूर माना कि व कभी-कभी अपने कुत्ते को स्टेडियम में टहलाने के लिए ले जाते हैं, लेकिन इस बात से इनकार कर दिया कि इससे एथलीट्स की प्रैक्टिस पर कोई असर पड़ता है।

बता दें कि त्यागराज स्टेडियम साल 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बनाया गया था। ये खेल परिसर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय एथलीट्स के साथ ही फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस करने की जगह भी है।

पढ़ें :- JNU में यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सीनियर प्रोफेसर बर्खास्त, जांच समिति की सिफारिश पर हुई कार्रवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com