मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

दिल्ली में शीतकालीन अवकाश के चलते 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

इंडिया वॉइस

Holidays In Winters: पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड झेल रहा है. लगातार बढ़ती ठंड (Cold) के चलते दिल्ली में प्रसाशन ने सर्दियों (Winters) की छुट्टी (Holidays) की घोषणा कर दी है. दिल्ली में स्कूल 1-15 जनवरी तक बंद रहेंगे.

शेयर करें

Winter Holidays In Delhi: दिल्ली लगातार कोहरे की चपेट में है और ठंड के साथ ठिठुरन बढ्ने लगी है इसको मद्देनजर, प्रशासन की तरफ से सर्दियों की छुट्टी (Winter Holidays) का ऐलान हो गया है. दिल्ली में स्कूल 1-15 जनवरी तक नहीं खुलेंगे. लगातार कम होते तापमान (Temperature) के चलते ये निर्णय लिया गया है. बता दें कि हाल ही में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में सर्दी तेजी से बढ़ी है. पिछले कई दिनों से सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रहती है. विजिबिलटी (Visibility) भी काफी कम होती है. माना जा रहा है कि इसी के चलते सर्दियों की छुट्टी का ऐलान दिल्ली में प्रशासन ने किया है.

दिल्ली में सर्दी और घने कोहरे का कहर

आपको बता दें कि दिल्ली समेत गंगा के मैदानी इलाकों में सुबह घना कोहरा छा जा रहा है. इससे सड़क और रेल यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि 20 ट्रेनें 1.5 से 4.5 घंटे की देरी से चल रही हैं. वहीं, एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि एयर ट्रैफिक पर कोहरे का कोई प्रभाव नहीं पड़ा.

स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया

गौरतलब है कि दिल्ली से सटे नोएडा में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है. स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से कर दी गई है. वहीं, यूपी के अन्य जिलों में स्कूल खोलने का समय सुबह 10 बजे से कर दिया गया है. सर्दी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई असर न पड़े और आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसके चलते ये फैसला लिया गया है.

दिल्ली में पारा लगातार गिर रहा है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला में गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम यानी 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. इससे पहले बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो इस सीजन का अब तक का न्यूनतम तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर के मध्य रहने पर ‘बेहद घना कोहरा’, 51 से 200 मीटर के मध्य ‘घना कोहरा’, 201 से 500 मीटर के मध्य ‘मध्यम कोहरा’ और 501 मीटर से 1000 मीटर के मध्य ‘हल्का कोहरा’ माना जाता है.

टैग: Delhi
शेयर करें