मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

दिल्‍ली की हवा हुई और जहरीली, इस स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण , पढ़ें

इंडिया वॉइस

प्रदूषण की वजह से खासकर बुजुर्गों, बच्‍चों और खांसी-दमे के शिकार लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्‍हें सांस लेने में दिक्‍कत होने लगती है। इसके साथ ही वायु प्रदूषण के चलते अन्‍य बीमारियां भी लोगों को घेर लेती हैं।

शेयर करें

देश की राजधानी दिल्‍ली में तमाम प्रयासों के बावजूद हवा की सेहत में सुधार नहीं हो रहा है। दिवाली महापर्व से ठीक एक दिन पहले दिल्‍ली में वायु प्रदूषण की स्थिति काफी बिगड़ चुकी है। सुबह-सुबह महानगर के कई इलाकों में धुंध छा गया। पटाखों के इस्‍तेमाल पर रोक लगा दी गई है, इसके बावजूद वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक हो गई है।

प्रदूषण की वजह से खासकर बुजुर्गों, बच्‍चों और खांसी-दमे के शिकार लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्‍हें सांस लेने में दिक्‍कत होने लगती है। इसके साथ ही वायु प्रदूषण के चलते अन्‍य बीमारियां भी लोगों को घेर लेती हैं।

रविवार सुबह दिल्‍ली के कई इलाकों में धुंध छाया रहा। अक्षरधाम मंदिर भी धुंध की आगोश में समाया रहा। दिल्‍ली में हवा की गुणवत्‍ता ‘पूअर’ (स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खराब) कैटेगरी में पहुंच गया। शनिवार को भी दिल्‍ली में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब रही। इससे सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए आने वाले समय में स्थिति के और भी बिगड़ने की आशंका है। प्रतिबंधों के बावजूद दिल्‍ली में पटाखों की खरीदारी हुई है, ऐसे में यदि आतिशबाजी हुई तो हालात और भी खराब हो सकते हैं।

अक्तूबर और नवंबर में दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए खासतौर पर पराली का जलना जिम्‍मेदार होता है। ऊर्जा एवं स्वच्छ हवा अनुसंधान केंद्र  की एक शोध रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में उत्सर्जन नियंत्रण प्रौद्योगिकियों की कमी, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और मौजूदा समय में पराली जलाने की घटनाएं प्रमुख हैं। इन सब वजहों से राष्‍ट्रीय राजधानी की हवा जहरीली हो जाती है।

शेयर करें