1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने Azam Khan पर साधा निशाना, कही ये बात

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने Azam Khan पर साधा निशाना, कही ये बात

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आजम खान पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) में सभी वर्गों को पूरा सम्मान मिल रहा है। इसीलिए लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। रामपुर में भी सभी वर्गों के लोग हमारे साथ आ रहे हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आजम खान पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) में सभी वर्गों को पूरा सम्मान मिल रहा है। इसीलिए लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। रामपुर में भी सभी वर्गों के लोग हमारे साथ आ रहे हैं।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के सभी उपचुनाव में हमारी जीत भारी मतों से होगी। रामपुर ही नहीं बल्कि मैनपुरी और खतौली में भी हम उपचुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान आजम खां (Azam Khan) पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े मियां को अब वोट के लिए घर-घर जाना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को हाईवे स्थित एक होटल में प्रभारी मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां राष्ट्रहित में हैं। बिना भेदभाव के सभी का विकास किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ हर तबके के गरीबों को पहुंचाया जा रहा है।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रभारी मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए वे अपनी भूमिका ठीक से निभाएं और भाजपा को जीत दिलाएं। उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि हम रामपुर के साथ ही खतौली विधानसभा उपचुनाव में भी जीत रहे हैं और मैनपुरी लोकसभा चुनाव में भी हमारी भारी मतों से जीत हो रही है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com