1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. स्वाति मालीवाल ने राम रहीम को पैरोल देने का किया विरोध, कही ये बात, पढ़ें

स्वाति मालीवाल ने राम रहीम को पैरोल देने का किया विरोध, कही ये बात, पढ़ें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सुनवाई कुछ ही देर में हो सकती है। पैरोल पर 40 दिन के लिए जेल से बाहर आ सकता है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से 40 दिन की पैरोल दे दी गई। आज से तीन महीने पहले गुरमीत राम रहीम को अंतिम बार पैरोल मिली थी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। सजा के दौरान उसे इस तरह जल्दी-जल्दी पैरोल मिलना कई सवाल खड़े करता है।

पढ़ें :- विश्व में बढ़ते युद्ध: कब थमेगा ये संघर्ष?

गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिलने को लेकर रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने फोन पर पीटीआई को जानकारी दी कि “पैरोल 40 दिनों के लिए दिया गया है और यह नियमानुसार है।” डेरा प्रमुख राम रहीम को आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हो गई थी। तब वह 14 अक्टूबर को रिहा होने के बाद उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गया था।

इससे पहले, हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने राम रहीम की ताजा पैरोल याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उसने 40 दिनों के पैरोल के लिए एक आवेदन दायर किया था, जिसे रोहतक मंडल आयुक्त को भेज दिया गया था। सूत्रों की माने तो अपनी पैरोल अवधि के दौरान, राम रहीम 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल हो सकता है।

पढ़ें :- बंगाल में बदलाव या भ्रम? पहले चरण के ट्रेंड से ममता बनर्जी पर बड़ा खतरा!

वही, स्वाति मालीवाल ने गुरमीत ट्वीट कर कहा, बलात्कारी हत्यारे राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दे दी गई है…बेशर्मी की सारी हदें पार हो चुकी हैं। देशवासी अपनी बेटियों को बचाएँ, बलात्कारी आज़ाद घूमेंगे!

पढ़ें :- Atal Pension Yojana में बड़ा बदलाव! अब मिल सकती है 10,000 रुपये तक पेंशन… जानें पूरी खबर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com