मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अवैध कब्जे को लेकर धामी सरकार सख्त

Rajni

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि 'भूमि जिहाद' के नाम पर अवैध कब्जा करके राज्य के माहौल को नहीं बिगाड़ने दिया जायेगा।

cm dhami
शेयर करें

देहरादून।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि ‘भूमि जिहाद’ के नाम पर अवैध कब्जा करके राज्य के माहौल को नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा।

यहां विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन के समापन सत्र में हिस्सा लेते हुए धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सीमाएं दो देशों (चीन और नेपाल) से लगती हैं। एक समुदाय विशेष द्वारा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कब्जे करके ढ़ांचे बनाए गए थे जिन्हें एक अभियान चलाकर हटाया जा रहा है।

सभी अवैध संरचनाएं पूरी तरह से ध्वस्त होंगी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अतिक्रमणकारियों से अपनी संरचनाएं स्वयं हटा लेने की अपील की है अन्यथा उन्हें प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर एक भी अवैध धार्मिक ढांचे को रहने नहीं दिया जाएगा। सभी अवैध संरचनाओं को पूरी तरह से ध्वस्त किया जाएगा।

धर्मांतरण के खिलाफ एक कड़ा कानून

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ एक कड़ा कानून बनाया है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने वाली समिति ने अपना 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है और वह राज्य सरकार को तीस जून तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।

टैग: uttarakhand
शेयर करें