मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

डिंपल कवाड़िया को आया गुस्सा..उठायी बंदूक..फोटो हुआ वायरल

Shahi

वेब सीरीज ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ का पोस्टर जारी हुआ है. जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आती दिख रही हैं. पोस्टर में आप देख सकते हैं की, डिंपल कवाड़िया का ये लुक काफी खतरनाक लग रहा है.

Gun
शेयर करें

डिंपल कवाडिया की वेब सीरीज ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ का पोस्टर जारी हुआ है. जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आती दिख रही हैं. पोस्टर में आप देख सकते हैं की, डिंपल कवाड़िया का ये लुक काफी खतरनाक लग रहा है. जिसमें वो हाथ में बंदूक, माथे पर काली बिंदी और आखों में मोटा काजल लगाया हुआ है. और पोस्टर पर लिखा है. सर्व गन संपन्न शायद ये लाइन सर्व गुन संपन्न से लिया गया हो. जो भी है पर डिंपल कवाड़िया का ये पोस्टर काफी वायरल हो रहा है. लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ये पोस्टर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. जिसे 5 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रीलीज किया जायेगा.

 

बता दें की, जल्द ही डिंपल की ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ का वेब सीरीज ओटीटी पर आने वाला है. जिसको डायरेक्ट किया है होमी अदजानिया ने. इसमें डिंपल कवाड़िया के साथ मुख्य किरदार में वरुण मित्रा, आशीष वर्मा, दीपक डोबरियाल और मोनिका डोगरा भी हैं. वैसे डिंपल कवाड़िया ने हमेशा से ही अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है. और आज भी वो अपने हर किरदार को शिददत के साथ करती हैं. अभी जल्द में आयी उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में उन्होने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में वो एक अच्छी मां और अच्छी सास के किरदार में नजर आयी है. और उस फिल्म को भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला. इसके साथ ही वो पठान में भी नजर आयी. उसमें भी उनके अभिनय को काफी पंसद किया गया.

 

डिंपल कवाड़िया का ओटीटी पर ये पहली वेव सीरीज है. अब देखना ये होगा की, ओटीटी पर डिंपल कवाड़िया की पहली वेव सीरीज ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ को ऑडियंस से कैसा रिस्पांस मिलता है.

शेयर करें