1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार में विप की सीटों का बंटवारा, 13 पर भाजपा और 11 पर जदयू लड़ेगी चुनाव

बिहार में विप की सीटों का बंटवारा, 13 पर भाजपा और 11 पर जदयू लड़ेगी चुनाव

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारा गठबंधन जितनी मजबूती से चल रहा है, यह आपके सामने है। आप सभी जनता है कि एमएलसी के 24 सीटें खाली है। हम लोग 12 पर लड़ना चाह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पटना : बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 13 और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और जदयू की ओर से प्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की।

पढ़ें :- बिहार में एनडीए 'पांडवों' की तरह एकजुट, PM मोदी हैं 'विश्व शांतिदूत': जदयू विधायक श्याम रजक

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि 24 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर बात तय हो गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं एक सीट वह अपने सहयोगी पशुपती पारस लोजपा गुट को देगी यानी 12-1 पर भाजपा-पारस गुट और 11 सीट पर सहयोगी जदयू चुनाव लड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीते चार टर्म से हम (भाजपा-जदयू) एक साथ सरकार चला रहे हैं। इससे बिहार का चौमुखी विकास हुआ है। सरकार ने प्रतिबद्धता से काम किया है। दोनों दल ने एक दूसरे का सम्मान देकर सबका साथ सबका विकास के साथ प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभायी है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश से आज सुबह वार्ता होने के बाद ही एमएलसी के 13-11 के फार्मूले पर सहमति बनी है।

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारा गठबंधन जितनी मजबूती से चल रहा है, यह आपके सामने है। आप सभी जनता है कि एमएलसी के 24 सीटें खाली है। हम लोग 12 पर लड़ना चाह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, भाजपा की ओर से यह कहा गया कि हम अपने में से एक सीट पारस गुट को देंगे, जिसके बाद हम लोगों की ओर से भी सहमति दे दी गई। वीआईपी को सीट नहीं देने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हम अपने सहयोगी को साथ लेकर ही इस चुनाव में उतरेंगे। उनकी रजामंदी और सहयोग रहेगा।

भाजपा की सीट

पढ़ें :- बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर बड़ी अपडेट, STET 2025 का शेड्यूल हुआ जारी

रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सीवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, गोपालगंज, बेगूसराय, समस्तीपुर और वैशाली सीट है। इनमें से वैशाली सीट से लोजपा के पारस गुट के लिए छोड़ दिया गया है।

जदयू की सीट

पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्र, पश्चिमी चांपारण, सीतमामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर, नवादा और मधुबनी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com