Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय जागरूकता अभियान 9 फरवरी को , मनोहर सरकार की रोजगार नीति की पोल खोलेंगे “आप” कार्यकर्ता

हरियाणाः आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय जागरूकता अभियान 9 फरवरी को , मनोहर सरकार की रोजगार नीति की पोल खोलेंगे “आप” कार्यकर्ता

आम आदमी पार्टी यमुनानगर के जिलाध्यक्ष गगनदीप ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष लक्ष्मण विनायक और हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री चौधरी आदर्श पाल के साथ जिला कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया यमुनानगर में प्रेस वार्ता की।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। आम आदमी पार्टी यमुनानगर के जिलाध्यक्ष गगनदीप ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष लक्ष्मण विनायक और हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री चौधरी आदर्श पाल के साथ जिला कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया यमुनानगर में प्रेस वार्ता की।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

नेताओं ने बताया कि शुक्रवार (9 फरवरी) को आम आदमी पार्टी जिला स्तरीय प्रदर्शन करेगी और आप कार्यकर्ता जिले में मुख्य चौक पर खड़े होकर हरियाणा के युवाओं के रोजगार की आवाज उठाएगी। साथ ही मनोहर सरकार की रोजगार नीति की पोल खोलेगी। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया और युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

पुलिस की लाठियों से नहीं डरने वाले हैं आप कार्यकर्ता

नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नौजवानों के रोजगार के लिए पुलिस की लाठियों से नहीं डरेंगे और जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज प्रदेश का हर युवा सड़कों पर है। युवा बेरोजगारी से त्रस्त है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। कहा कि रोजगार न मिलने से युवा देश से पलायन करने को मजबूर है।

हरियाणा में दो लाख से ज्यादा स्वीकृत पद खाली पड़े

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

उन्होंने बताया कि हरियाणा में दो लाख से ज्यादा स्वीकृत पद खाली पड़े हैं जिन पर हरियाणा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सरकार कौशल रोजगार निगम के नाम से युवाओं को बरगलाने का काम  कर रही है। स्थाई नौकरी न देकर हरियाणा के कौशल विकास के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 2023 में 50 हजार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन सरकार एक हज़ार पद भी नहीं दे पाई। आज हरियाणा में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। हरियाणा के हर घर में युवा बेरोजगार है और सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं। इस मौके पर अनिल प्रजापति, जिला मीडिया इंचार्ज राहुल भान, ललित त्यागी, प्रदीप कुमार, राजेश, विकास जैन, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com