मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा

आम आदमी को इन दिनों महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा कर दिया है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 07 मई। महंगाई की चौतरफा मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया है। एलपीजी गैस की बढ़ी हुई कीमत पूरे देश में 7 मई, 2022 से लागू हो गई है।

राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 999.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 949.50 रुपये थी। इससे पहले 1 मई, 2022 को कमर्शियल एलपीजी के दाम 102.50 रुपये बढ़ाए गए थे। इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपये हो गई। घरेलू रसोई गैस के दाम 22 मार्च को 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े थे।

शेयर करें