मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
मध्य प्रदेश

महाकाल मंदिर में रिकॉड दान, एक साल में मिला 81 करोड़ का चढ़ावा

इंडिया वॉइस

इतनी बड़ी राशि दान आने का यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है. महाकाल मंदिर ने दान राशि में दान पेटी, दान रसीद और लड्डू प्रसाद के साथ ही मंदिर की धर्मशाला से प्राप्त आय शामिल है.

शेयर करें

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर ने इस साल दान प्राप्त करने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. मंदिर प्रशासन के अनुसार इस वर्ष रिकॉर्ड 81 करोड़ का दान मिला है. दानपेटी, दान रसीद और लड्डू प्रसाद के साथ ही मंदिर की धर्मशाला से ये राशि प्राप्त हुई है. इस बार मिला दान पिछले साल के मुकाबले डबल बताया जा रहा है. यह महाकालेश्वर मंदिर का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बताया जा रहा है.
मध्यप्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए हर रोज देश विदेश से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं. भगवान महाकाल के प्रति आस्था श्रद्धा के कारण ही श्रद्धालू उद्योगपति हो या मजदूर अपनी हैसियत के मुताबिक भगवान के चरणों में दान अर्पित करते हैं.

अब तक का रिकॉड दान

1 सितंबर 2021 से लेकर 1 सितंबर 2022 तक एक वर्ष के दौरान महाकाल मंदिर में 81 करोड़ से अधिक का दान आया है. इतनी बड़ी राशि दान आने का यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है.

शेयर करें